logo

रांची रेलवे स्टेशन से 4 साल के विवान के अपहरण का खुलासा, तीनपहाड़ गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन से 4 साल के विवान के अपहरण का खुलासा, तीनपहाड़ गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

द फॉलोअप डेस्क, साहेबगंज:

Ranchi City SP Paras Rana News : रांची रेलवे स्टेशन से चार साल के बच्चे विवान कुमार के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिटी एसपी पारस राणा (City SP Paras Rana) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तकनीकी जांच और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से बच्चे को साहिबगंज के तीनपहाड़ इलाके से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग की भूमिका भी सामने आई है।

24 सितंबर को विवान का हुआ था अपहरण 

सिटी एसपी ने बताया कि 24 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे चुटिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची रेलवे स्टेशन के बाहर एक महिला परेशान हालत में है और उसका चार साल का बेटा विवान लापता हो गया है। महिला के मुताबिक, वह अपने बेटे को फुटओवर ब्रिज के नीचे छोड़कर बस के बारे में पूछने के लिए कुछ दूर गई थी। वापस लौटने पर बच्चा वहां नहीं मिला।

सूचना मिलते ही चुटिया पुलिस ने रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज की जांच शुरू की। फुटेज में करीब चार संदिग्ध लोग स्टेशन परिसर में घूमते दिखाई दिए। इनमें से एक व्यक्ति बच्चे का हाथ पकड़कर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता हुआ नजर आया। इसके बाद पुलिस ने चुटिया थाना कांड संख्या 138/26 दर्ज कर जांच शुरू की।

मुख्य आरोपी रोहित मुखर्जी उर्फ डॉन गिरफ्तार 
सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार स्टेशन के बाहर CCTV उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस ने तकनीकी जांच के साथ ह्यूमन इंटेलिजेंस का सहारा लिया। 26 सितंबर की शाम पुलिस को मुख्य आरोपी की पहचान और उसके साथियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। जांच में इनका संबंध साहिबगंज के तीनपहाड़ इलाके के गिरोह से सामने आया।

मुख्य आरोपी 43 वर्षीय रोहित मुखर्जी उर्फ डॉन की लोकेशन धनबाद रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। धनबाद पुलिस के सहयोग से उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने बच्चे के अपहरण की बात स्वीकार की और पुलिस को बताया कि बच्चे को तीनपहाड़ ले जाया गया है। इसके बाद रांची पुलिस की टीम साहिबगंज पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से विवान को सकुशल बरामद कर लिया।

 

 

Tags - Ranchi Vivan Kumar Kidnapping Case Ranchi Police Crime News